खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया गया....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : Kajal Tiwai |
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है, जिससे बीजेपी और जेडीयू दोनों दलों में हलचल बढ़ गई है।


इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है।

बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी रविवार को पटना से दिल्ली रवाना होंगे, जहां उनकी अमित शाह से मुलाकात होगी। हालांकि अभी तक उन्हें दिल्ली बुलाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज है। ऐसे में बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित नए मुख्यमंत्री को लेकर बातचीत हो सकती है। फिलहाल सम्राट चौधरी बिहार सरकार में नंबर दो की भूमिका में हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जो पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था।


सूत्रों की मानें तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व संभावित नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन शुरू कर चुका है। माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए जाते हैं और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं, तो उसके बाद नए सिरे से सरकार का गठन किया जाएगा।

ऐसे में बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा फैसला सामने आ सकता है और नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भी उसी समय होने की संभावना जताई जा रही है।

इस विषय से संबंधित: